यूपी स्थापना दिवस के अवसर पर सरकारी आयोजन,लगी प्रदर्शनी जानें और क्या कार्यक्रम हुए

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर शासन के निर्देश के तहत जनपद के कलेक्ट्रेट परिसर में यूपी दिवस सरकारी स्तर पर मनाया गया। जिसके क्रम में कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शनी लगाई गई जिसका उद्घाटन डीएम जौनपुर अनुज कुमार झा ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया।    
कृषि विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, स्वयं सहायता समूह के द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी, उद्यान विभाग, खाद्य एवं रसद विभाग, बाल एवं पुष्टाहार विभाग सहित अन्य विभागों के द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। बाल एवं पुष्टाहार विभाग के द्वारा लगाए गए स्टॉल के अवलोकन किया। बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 गोरखनाथ पटेल को निर्देशित किया कि मिड डे मील में इस तरह के पौष्टिक व्यंजनों को जरूर सम्मिलित किया जाए।
स्वयं सहायता समूह के द्वारा लगाए गए स्टॉल के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी के द्वारा धूपबत्ती खरीदी गई और समूह की बहनों के द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा भी की गई और अन्य लोगों को इससे प्रोत्साहित होने एवम आत्मनिर्भर होने के लिए कहा गया।  
कृषि विभाग के द्वारा लगाए गए स्टॉल के निरीक्षण के दौरान कृषि विभाग के कर्मचारियों को निर्देशित किया कि किसानों व आमजन को विभाग के द्वारा संचालित योजनाओं के संबंध में जानकारी देने के साथ ही उन्हें लाभान्वित भी किया जाए।
उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा एवं उसके समृद्ध विरासत से संबंधित प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। इसके पूर्व कलेक्ट्रेट सभागार में यूपी दिवस पर लखनऊ में आयोजित मुख्य कार्यक्रम के सजीव प्रसारण को अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में देखा गया और मुख्यमंत्री जी के उद्बोधन को सुना गया।
 इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम, मुख्य राजस्व अधिकारी गणेश प्रसाद, जिला विकास अधिकारी वीके यादव, बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 गोरखनाथ पटेल, डीसीएनआरएलएम ओपी यादव  सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस