कांग्रेस नेता एवं पूर्व सभासद सतीश सोनकर का उपचार के दौरान हुआ निधन, शुभ चिन्तक हुए शोकाकुल


जौनपुर। कांग्रेस के नेता एवं पूर्व सभासद सतीशी कुमार सोनकर का दिल्ली में उपचार के दौरान आज बुधवार को निधन हो गया है। उनके निधन की खबर जनपद पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया तो कांग्रेस जनो में शोक छा गया। सतीश के निधन की खबर वायरल होते ही शुभ चिन्तक और कांग्रेस जन  शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए उनके आवास पर बड़ी तादाद में पहुंचे। खबर है कि उनकी डेड बाडी दिल्ली से जौनपुर लाई जा रही है।
सतीश सोनकर अपने राजनैतिक जीवन की शुरूआत कांग्रेस से किए और जीवन के अंतिम समय तक कांग्रेसी ही बने रहे। नगर पालिका के सभासद के यूथ कांग्रेस के प्रदेश पदाधिकारी और सहकारी बैंक के डायरेक्टर रहे है। उनके निधन से कांग्रेस को बड़ा झटका माना जा रहा था। विगत एक सप्ताह पहले उनकी तबीयत खराब हुई और उपचार के लिए दिल्ली गये थे जहां अन्तिम सांस लिये है। खबर है कि दाह-संस्कार राम घाट पर किया जायेगा।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस