राज्यसभा के चुनाव में क्रास वोटिंग करने वाले सपा विधायको के खिलाफ जौनपुर में लगा गद्दार विधायक को पोस्टर


जौनपुर। राज्यसभा चुनाव में जो भी विधायक क्रॉस वोटिंग किए हैं,उन लोगों ने शुद्ध रूप से धूर्तता और गद्दारी का परिचय दिया है। ये सभी धोखेबाज जयचंद की तरह हैं। यह बात बुधवार को समाजवादी पार्टी छात्र सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष रजनीश मिश्रा ने कहीं।
रजनीश ने अपने सहयोगियों संग कचहरी परिसर के बाहर दीवार पर गद्दार विधायक लिखा पोस्टर लगा कर विरोध जताया और नारेबाजी की। रजनीश ने कहा कि आने वाले चुनाव में जनता इन लोगों को जवाब देगी। इन लोगों को समाजवादी पार्टी की याद सताएगी। समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़े और पार्टी के खिलाफ ही वोट दिया।
इस दौरान विधायक गद्दार का बैनर लिए नौजवान अंबेडकर तिराहा से होते हुए कलेक्ट्रेट के पास पहुंचकर बैनर को दीवाल पर लगाकर क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही गद्दार है, गद्दार है के नारे लगाते रहे। इस मौके पर राहुल, विकास, अजय, अजीत आदि मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ