जौनपुर में फिर मुठभेड़ का खेल चार गिरफ्तार गये जेल, क्या सभी सचमुच बड़े अपराधी है? जानें अपराधिक इतिहास

जौनपुर। जनपद के चार थानों की पुलिस ने संयुक्त टीम ने मंगलवार की देर रात थाना सुरेरी क्षेत्र स्थित छेरहरी पुलिया से पहले सुरेरी चौकी के मोढ़ पर एक मुठभेड़ में लूट की घटना को अंजाम देने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस दौरान एक आरोपी को पैर में गोली लगी है। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।
क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं उमाशंकर सिंह ने बताया कि थाना सुरेरी, रामपुर, नेवढिया व बरसठी की संयुक्त टीम संग मुठभेड़ में चारों बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। मुठभेड़ से पहले चारों बदमाश किसी घटना को अंजाम देने जा रहे थे। उनके पास से एक देशी पिस्टल 9 एमएम, एक जिंदा कारतूस व तीन खोखा कारतूस 9 एमएम, दो मोटरसाइकिल, चार मोबाइल व लूट का 65 हजार रुपये नकद बरामद हुआ है।
पकड़े गए बदमाशों में महेश पटेल पुत्र राजकुमार पटेल निवासी कविरामपुर वाराणसी (घायल),नीलेश पटेल पुत्र हरिशंकर पटेल निवासी कविरामपुर वाराणसी, बृजेश यादव पुत्र उमाशंकर यादव निवासी हरिहरपुर जौनपुर और अनिरुद्ध यादव पुत्र शिवनाथ यादव निवासी हरिहरपुर जौनपुर शामिल हैं। मुठभेड़ में महेश को गोली लगी है जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
थानाध्यक्ष सुरेरी प्रियंका सिंह द्वारा गिरफ्तार बदमाशो को लेकर जो अपराधिक इतिहास बताया गया है उसके अनुसार चारो के खिलाफ चार चार मुकदमें थाना सुरेरी में ही दर्ज है। खबकि चारो में दो वाराणसी और दो जौनपुर के निवासी है। इसमें एक बात यह भी सामने आयी है कि सुरेरी थाना में दर्ज मुअसं 0013/24 से दर्ज एफआईआर में धारा 379 के अपराधी चारो को बताया गया है। इसी थाने मे दर्ज मुकदमा 13/24 से 394 भादवि में चारो अभियुक्त है। फिर मुअसं 14/24 में भी 379 में चारो मुजरिम है अन्तिम मुकदमा जिसमें मुठभेड़ के साथ गिरफ्तारी बतायी गई है मुअसं 16/24 में धारा 307,34 भादवि और 3/25 में चारो एक साथ मुल्जिम बने है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस