स्कूली बस और पिकप में जोरदार टक्कर पांच बच्चो सहित दोनो वाहन के चालक घायल, पुलिस और ग्रामीणो ने किया रेसक्यू


जौनपुर। जनपद के थाना चन्दवक क्षेत्र स्थित 
आजमगढ़ - वाराणसी मार्ग पर मुर्खा नहर पुलिया के पास आज सोमवार 11 मार्च की सुबह एक साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में तेज रफ्तार पिकप ने स्कूल बस को जोरदार टक्कर मार दी। इससे सगे भाई बहन समेत चार छात्र - छात्राएं घायल हो गए। सूचना पर तत्काल पहुंचे प्रबंधक व पुलिस ने सभी का इलाज निजी चिकित्सालय में कराया गया। 
भारतीय इंटरमीडिएट कॉलेज बजरंगनगर की बस मचहटी से 20 बच्चों को लेकर विद्यालय आ रही थी। बस मुर्खा नहर पुलिया के पास पहुंची ही थी कि वाराणसी की तरफ से आ रही तेज रफ्तार पिकप ने साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में बस को टक्कर मार दी और पलट गई। बस में टक्कर लगते ही चीख पुकार मच गई। बच्चों के चीखने चिल्लाने की आवाज सुन आसपास के लोग दौड़े सभी बच्चों को बाहर निकाला।
लोगों ने पाया कि चार बच्चे जिसमें कक्षा 6 के प्रियांशु, प्रिया यादव व अंश तथा कक्षा 4 की रोशनी घायल हो गए। पिकअप का चालक चंदौली जनपद के शहाबगंज के नरसिंहपुर कला निवासी नरेंद्र भी घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस व विद्यालय के प्रबंधक अरविंद सिंह ने सभी को इलाज के लिए निजी अस्पताल भेजा। घटना की सूचना पर बच्चों के परिजनों ने भी अस्पताल पहुंचकर कुशलक्षेम जाना। बस के चालक कैलाश पाल को मामूली चोटें आईं। सीओ प्रतिमा वर्मा का बयान है सभी को उपचार के बाद सुरक्षित घर पहुंचा दिया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस