रियल एस्टेट के कारोबारी को गोली मारकर हत्या,घटना से मचा हडकंप,पुलिस हत्यारो की तलाश में जुटी

प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोसाईंगंज के मलौली निवासी रियल इस्टेट कारोबारी आदित्य मिश्रा (45) की सोमवार को सीने में गोली लगने से मौत हो गई। सुशांत गोल्फ सिटी स्थित उनके कार्यालय में खून से लथपथ शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस हत्यारो का पता लगाने में जुटी है।
प्रभारी निरीक्षक सुशांत गोल्फ सिटी ब्रजेश त्रिपाठी के मुताबिक गोसाईगंज के मलौली निवासी आदित्य मिश्रा रियल इस्टेट कारोबारी हैं।
सोमवार को अंसल स्थित आफिस में आदित्य का कुर्सी पर खून से सना शव मिला। शव के सामने मेज पर पिस्टल रखी है। सूचना पाकर इंस्पेक्टर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस