प्रमोद हत्याकांड के बाद चला एसपी का डन्डा दो थानाध्यक्ष हुए लाइन हाजिर इनको मिली नयी जिम्मेदारियां


जौनपुर। जनपद के थाना सिकरारा क्षेत्र स्थित बोधापुर गांव में भाजपा नेता प्रमोद कुमार यादव की हत्याकांड के बाद चुनाव अधिसूचना से पहले एक बार फिर एस पी जौनपुर डाॅ अजय पाल शर्मा ने दो थानेदारो को पुलिस लाइन में लाइन हाजिर करते हुए पांच उप निरीक्षको का स्थानांतरण किया है।
स्थानांतरण के इस क्रम में थानाध्यक्ष सिकरारा राजाराम द्विवेदी को प्रमोद हत्याकांड में लापरवाही बरतने के आरोप में लाइन हाजिर कर दिया गया, अब सिकरारा के थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह बनाये गए है। इसी तरह नेवढ़िया के थानाध्यक्ष अश्वनी दुबे को कार्य में लापरवाही के आरोप में लाइन हाजिर कर दिया गया है।नेवढ़िया का प्रभार अब लाइन बाजार के उप निरीक्षक प्रशांत पान्डेय को जिम्मेदारी दी गई है पुलिस लाइन से निरीक्षक दिलीप कुमार सिंह को थाना कोतवाली केराकत का प्रभारी बनाया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस