स्ववित्त पोषित प्रबंधक संघ ने टीडीपीजी काॅलेज के शिक्षको पर दर्ज मुकदमे के वापसी की उठाई मांग,घटना की किया निन्दा



जौनपुर। स्ववित्त पोषित प्रबंधक महासंघ की बैठक में महासंघ के अध्यक्ष डॉ दिनेश तिवारी द्वारा बिंदुवार चर्चा की गई जिसमें रत्नेश तिवारी विनोद तिवारी ज्ञान प्रकाश पाठक छेदीलाल मुमकिन अहमद राघवेंद्र सिंह  छोटे लाल यादव तथा तमाम प्रबंधको द्वारा  शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष डॉ विजय सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष राहुल सिंह अन्य पदाधिकारी के खिलाफ तिलकधारी महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा जो फर्जी मुकदमा दर्ज कराये जाने की  घोर निंदा की गई और जिला प्रशासन से मांग की गई कि तत्काल मुकदमा वापस लिया जाए अगर वापस नहीं लिया गया तो पूरे पूर्वांचल के महाविद्यालय में होने वाली परीक्षा का बहिष्कार किया जाएगा और शिक्षक संघ के समर्थन में समस्त महाविद्यालय बंद  कर धरना प्रदर्शन किया जाएगा जिसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी अन्यथा मुकदमा वापस लिया जाए डॉ दिनेश तिवारी ने कहा कि शिक्षक नई दिशा और दशा तय करता है यदि उसे ही फर्जी मुकदमा में फसाया जाएगा तो इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।बैठक की अध्यक्षता महासंघ के संरक्षक अशोक दुबे ने किया।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस