यूपी के बदायूं में फिर एक दर्दनाक हत्या बड़े भाई ने अपने अनुज की फावड़े काटी गर्दन हुआ फरार, हत्यारे की तलाश जारी

बदायूं के हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव नगरिया खनू में बुधवार की देर रात 28 वर्षीय युवक पप्पू की उसके सगे भाई ने फावड़े से काटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि शाम के समय दोनों भाइयों में विवाद हुआ था। उस दौरान परिवार वालों ने उन्हें समझा बुझाकर शांत करा दिया था, लेकिन देर रत बड़ा भाई शराब पीकर आया और छोटे भाई पप्पू पर फावड़ा से हमला कर दिया। उसके बाद मौके से भाग गया। 
गांव नगरिया खनू निवासी पप्पू पुत्र नरसिंह चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। वह खेती-बाड़ी करता था। उसकी शादी नहीं हुई थी। उसके बड़े भाई राम स्वरूप की भी शादी नहीं हुई है। परिवार वालों के मुताबिक बुधवार शाम पप्पू और रामस्वरूप के बीच झगड़ा होगया था। इसके बाद रामस्वरूप बाहर चला गया और रात करीब 11 बजे घर लौट कर आया। वह शराब के नशे में था। 
जब रामस्वरूप घर आया था, उस वक्त पप्पू अपनी चारपाई पर सो गया था। इसी दौरान रामस्वरूप ने पप्पू पर हावड़ा से हमला कर दिया। ताबड़तोड़ उस पर कई प्रहार किए, जिसके कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। वारदात से घर में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग जुट गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस