जानिए मौसम का हाल: आखिर क्यों बिगड़ा मौसम का मिजाज जानें कारण

होली के ठीक पहले प्रदेश में एक बार फिर से मौसम ने करवट ली हैं। बुधवार की दोपहर से शुरू हुईं हवाएं शाम होते-होते सर्द हो गईं। यूपी के कई जिलों में बारिश हुई। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। साथ ही समूचे पूर्वी उत्तर प्रदेश में 40-50 किमी./घंटा की रफ्तार से तेज झोकेदार हवाएं दर्ज की गईं।
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बुधवार को झारखण्ड व उसके आसपास बिहार और झारखण्ड से लगे पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों और गोरखपुर, वाराणसी, बलिया, कुशीनगर, चंदौली, जौनपुर ,गाजीपुर में तेज हवा, गरज व चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई। आज से मौसम साफ हो जाने के साथ ही दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने की सम्भावना है। उन्होंने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 24 मार्च को पश्चिमी उतार प्रदेश में कहीं-कहीं बूंदा-बंदी के साथ हल्की बारिश होने की सम्भावना है।
पूर्वांचल के लगभग सभी हिस्सों में शाम को हल्की बारिश हुई। इसकी अलावा हवाएं चलने से तापमान में गिरावट आई। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को भारी बारिश की संभावना नहीं है। मौसम सामान्य रह सकता है। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस