पुलिस जनों ने डीएम एसपी के साथ खेली होली, एक दूसरे को दी गई बधाईयां



जौनपुर। जनपद में होली का त्योहार सकुशल संपन्न कराने के बाद मंगलवार 26 मार्च को पुलिस लाइन में होली उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें पुलिस के जवानों ने जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ एवं पुलिस अधीक्षक डॉ.अजय पाल शर्मा के साथ रंगभरी होली खेली। डीएम व एसपी ने एक-दूसरे को रंग गुलाल लगाकर बधाई दी।
होली उत्सव के मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र सिंह, सर्किल के क्षेत्राधिकारी देवेश सिंह, प्रतिसार निरीक्षक अनुपम सिंह, संदीप पांडेय व अन्य अधिकारी कर्मचारी गण ने एक-दूसरे पर फूलों की बारिश कर एवं अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इस दौरान लोकगीत गायकों द्वारा फागुन गीत की प्रस्तुति दी गई।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ