अयोध्या में राम लला के दर्शन पर भक्तो की जेब हो रही है ढीली,सचिव ने स्वीकारा,जांच कराने की मांग


अयोध्या में रामलला का दर्शन पैसा लेकर कराने की शिकायत आम होते ही ट्रस्ट के लोगो के कान खड़े हो गए है अब मामले की 
जांच की बात शुरू हो गई है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने मंगलवार को बयान जारी कर कहा कि श्री रामजन्मभूमि मंदिर में पैसा लेकर या टाइम स्लॉट देकर दर्शन की व्यवस्था नहीं है लेकिन कुछ घटनाएं सामने आयी हैं, जिसकी जांच पुलिस करेगी। ट्रस्ट का इससे कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि जो भक्त लाइन में लगकर सहजता से श्री रामलला के दर्शन करते हैं, उन्हें अच्छे दर्शन होते हैं।
बीते कई दिनों से ऐसी खबरें आ रही थीं जिसमें कहा जा रहा था कि कुछ लोग पैसे लेकर और टाइम स्लॉट देकर अयोध्या में रामलला के दर्शन करवा रहे हैं जबकि वहां पर इस तरह की कोई व्यवस्था नहीं है। इस पर चंपत राय ने वीडियो बयान भी जारी किया है।
उन्होंने कहा कि सहज रूप से किसी भी श्रद्घालु को रामलला के दर्शन करने में एक से डेढ़ घंटे का समय लगता है और अगर दर्शन सुबह सात बजे या फिर रात को आठ बजे के बाद किए जाएं तो और भी कम समय लगता है। मंदिर में पैसे लेकर दर्शन कराने या टाइम स्लॉट देकर दर्शन कराने की व्यवस्था नहीं है। हालांकि, इस तरह की शिकायतें मिली हैं ऐसे लोगों की जांच की जाएगी।
उन्होंने कहा कि रामलला के दरबार में प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही हर रोज करीब सवा लाख से डेढ़ लाख लोग दर्शन कर रहे हैं। मंदिर में सुबह साढ़े छह बजे से लेकर रात साढ़े नौ बजे तक दर्शन कराए जा रहे हैं और सभी को सहजता से दर्शन प्राप्त हो रहे हैं। उन्होंने जनता से सहजता से दर्शन करने की अपील की है और कहा कि पैसे लेकर दर्शन कराने वालों की जांच की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस