बैंक कैशियर पर बदमाशो ने किया हमला, लूट का किया प्रयास, घटना की तहरीर पर पुलिसिया कार्यवाई शुरू

जौनपुर। जनपद के बदलापुर थाना क्षेत्र के घनश्यामपुर रोड पर चार की संख्या में आए अज्ञात बदमाशों ने बैंक ऑफ बड़ौदा के कैशियर की लात घूसों से पिटाई कर बैंक के कैश रूम की चाभी एवं कैश छीनने का प्रयास किया। घटना 26 मार्च मंगलवार सायं की है। घटना को लेकर बैंक कर्मी भयजदा हैं। इस बाबत थानाध्यक्ष रोहित मिश्र ने बताया कि पीड़ित कैशियर शिशिर मौर्य की तहरीर एफआईआर दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
कैशियर बैंक ऑफ बड़ौदा शिशिर मौर्य निवासी रुहट्टा जौनपुर रोज की भांति बैंक से कामकाज निबटाकर घर जा रहे थे। वह जैसे ही शाखा से घनश्यामपुर रोड से जौनपुर के लिए बस पकड़ने के लिए निकले। आरोप है कि पहले से ही घात लगाए चार की संख्या में बदमाश आये और उन्हें लात-घूसों से पीटने लगे। शिशिर ने यह भी आरोप लगाया कि बदमाश बैंक व कैश की चाभी भी छीनने का प्रयास किए। हो-हल्ला करने पर बदमाश भाग गए। घर जाने के बजाय कैशियर शिशिर ने शाखा में लौट कर घटना की जानकारी प्रबंधक गौरव सिंह को दी।
घटना की जानकारी मिलते ही शाखा प्रबंधक के साथ सहायक प्रबंधक सुधीर कुमार, क्लर्क मोहित प्रजापति, क्लर्क दिलीप यादव व दफ्तरी राजकुमार सरोज ने कोतवाली में पहुंच कर घटना की जानकारी देते हुए पुलिस को एफआईआर दर्ज करनें के लिए तहरीर दिया है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस