हाईटेंशन तार की चपेट में आने से लाईन मैन की मौत एसएसओ पर गिरी गाज हुआ कार्यमुक्त



जौनपुर। जिले के चंदवक थाना क्षेत्र लेवरूवा गांव निवासी लाइनमैन की शनिवार को हाइटेंशन तार की चपेट में आने से मौत हो गई। इस मामले में रविवार को दिशापुर सब स्टेशन पर तैनात एक एसएसओ विवेक कुमार सिंह पर कार्रवाई करते हुए उसे कार्यमुक्त कर दिया गया। वहीं, मृतक के परिजनों को बिजली निगम की ओर से 12.5 लाख रुपये का मुआवजा और उसकी पत्नी को संविदा पर कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी दी जाएगी। रविवार को ग्रामीणों द्वारा किए गए प्रदर्शन के बाद बिजली निगम हरकत में आया। 
प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने बिजली निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन की सूचना पर थानाध्यक्ष चंदन कुमार राय व सरकी चौकी प्रभारी मौके पर पहुंच गए। प्रदर्शन कर रहे लोग अधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़े थे। सूचना मिलने पर एसडीओ केराकत रमेश वैश्य भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने उच्चाधिकारियों से परिजनों की फोन पर बात कराई। 
अधीक्षण अभियंता विवेक खन्ना ने बताया कि मृतक को 7.5 लाख रुपये की बीमा राशि व पांच लाख रुपये विभाग की तरफ से दिया जाएगा। इसके अलावा मृतक की पत्नी को संविदा पर कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी भी दी जाएगी। विभागीय अधिकारियों द्वारा मिले आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। इस मौके पर श्याम सिंह, संजय सिंह, शितलादान सिंह, रामदयाल सिंह आदि मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस