कांग्रेस ने जारी किया नौ सीटो पर प्रत्याशियों की सूची वाराणसी को लेकर खत्म हुआ सस्पेंस, अजय लड़ेगे चुनाव



कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए नौ उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इसमें वाराणसी से प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और बाराबंकी से तनुज पुनिया पर फिर दांव लगाया गया है। अमेठी और रायबरेली सहित आठ सीटों पर पत्ते नहीं खोले गए हैं। यह सूची शनिवार देर शाम पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव के सी वेणुगोपाल ने जारी की।

घोषित उम्मीदवार
वाराणसी से अजय राय
बाराबंकी से तनुज पुनिया
सहारनपुर से इमरान मसूद
अमरोहा से दानिश अली
देवरिया से अखिलेश प्रताप सिंह
फतेहपुर सीकरी से रामनाथ सिकरवार
बासगंव से सदल प्रसाद
झांसी से प्रदीप जैन आदित्य
कानपुर से आलोक मिश्रा

कांग्रेस अपनी परंपरागत और सबसे सशक्त सीट मानी जाने वाली अमेठी और रायबरेली पर अभी उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है ऐसे में हर कोई इन दोनों सीटों पर निगाह लगाए हुए हैं। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि दोनों सीटों के उम्मीदवार के आधार पर ही कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनेगा। इसके अलावा प्रयागराज,  महाराजगंज,  बुलंदशहर,  गाजियाबाद,  मथुरा और सीतापुर सीट पर भी उम्मीदवार का इंतजार है।  पार्टी सूत्रों का कहना है कि इन आठ सीटों पर भी उम्मीदवारों पर दो दौर का मंथन हो चुका है। उम्मीद है कि होली बाद अगली सूची में तस्वीर साफ हो जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ