होली में नगर पालिका चेयरमैन से थानेदार ने मांगी पचास हजार रुपए की राशि, पालिकाध्यक्ष सहित सभासद किए धरना-प्रदर्शन


जौनपुर। जिले के शाहगंज नगर पालिका अध्यक्ष व प्रतिनिधि ने सभासदों के साथ 24 मार्च रविवार की दोपहर थानाध्यक्ष पर होली में अवैध वसूली व बदसलूकी का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव किया। डीएम के आश्वासन के धरना-प्रदर्शन समाप्त हुआ। 
चेयरमैन रचना सिंह के प्रतिनिधि विरेंद्र सिंह ‘बंटी’ की देशी व बीयर की दुकान संचालित होती है। रविवार को निर्वाचन आयोग समेत पुलिस अधीक्षक को पत्रक सौंप कर आरोप लगाया कि दस दिन पूर्व होली के त्योहार को लेकर थानाध्यक्ष तारकेश्वर राय ने उपहार स्वरुप पचास हजार रुपये की मांग की। वह भुगतान रवि प्रजापति द्वारा भेजवा दिया गया। उसके साथ बीयर और शराब भी ले गए।
उसके उपरांत थानाध्यक्ष द्वारा पुलिस भेजकर पुनः उच्च क्वालिटी की अंग्रेजी शराब व बीयर की मांग की जाने लगी। इनकार करने पर दुकान पर बैठे कर्मचारियों को प्रताड़ित करने के साथ ही अधिसूचना जारी होने की धमकी दी। पुलिस ने  कहा कि जितनी कीमत मांगी गई है, उसे भिजवा दीजिए। इसके अलावा शनिवार की शाम फोन पर धन की मांग की गई।
उन्होंने बताया कि इनकार करने पर अपशब्दों का प्रयोग करते हुए दुकान पर पुलिस के जवानों ने जमकर तांडव किया। जिससे नाराज नपा अध्यक्ष रचना सिंह व प्रतिनिधि समेत सभासदों ने रविवार को थाने का घेराव किया। चुनाव आयोग समेत पुलिस अधीक्षक से संबंधित ज्ञापन क्षेत्राधिकारी को सौंपकर थानाध्यक्ष के निलंबन मांग की। इसके बाद नगर पालिका अध्यक्ष ने जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ से फोन पर बात की।
जिलाधिकारी के आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ। वहीं, क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चैहान ने कहा कि इस संबंध में शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच कराई जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस