प्रदेश के इन तेरह आरटीओ एआरटीओ को मिली प्रतिकूल प्रविष्टी जानें कारण


परिवहन विभाग के आयुक्त चंद्रभूषण सिंह ने कम राजस्व प्राप्त करने वाले 13 आरटीओ और एआरटीओ को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि दी है।राजस्व को लेकर हुई समीक्षा बैठक में यह पाया गया कि कई अफसर लक्ष्य से काफी पीछे चल रहे हैं। परिवहन आयुक्त ने राजस्व कम वसूलने वाले ऐसे अफसरों पर कार्रवाई की है, जिससे अन्य अफसर सकते में आ गए हैं। जिन अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है, उसमें चित्रकूट धाम बांदा के आरटीओ संत देव सिंह, कानपुर परिक्षेत्र के उप परिवहन आयुक्त डॉ विजय कुमार, आजमगढ़ के आरटीओ राधेश्याम, प्रयागराज के आरटीओ राजेश कुमार मौर्य, एआरटीओ प्रशासन प्रवर्तन कौशांबी तारकेश्वर मल्ल, आरटीओ प्रशासन प्रवर्तन उन्नाव अरविंद कुमार सिंह, एआरटीओ प्रशासन फतेहपुर पुष्पांजलि मित्रा गौतम, एआरटीओ प्रशासन फर्रुखाबाद बृजेंद्र नाथ चौधरी, एआरटीओ प्रशासन सीतापुर माला बाजपेई, एआरटीओ प्रवर्तन सीतापुर संजय कुमार गुप्ता, एआरटीओ प्रवर्तन अयोध्या प्रवीण कुमार सिंह, एआरटीओ प्रवर्तन फिरोजाबाद सुरेश चंद्र यादव, एआरटीओ प्रशासन प्रवर्तन कन्नौज इज्या तिवारी शामिल हैं।
परिवहन आयुक्त ने बीती 14 मई को आयोजित विभागीय राजस्व समीक्षा बैठक में अधिकारियों को चेतावनी दी गई थी कि राजस्व प्राप्ति सुधारी जाए लेकिन अफसरों ने ऐसा नहीं किया। शिथिलता बरतते रहे। यही वजह है कि राजस्व लक्ष्यों की प्राप्ति में शिथिलता बरतते रहने के कारण विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की गई।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस