मतगणना कैसे शान्ति पूर्ण हो इस बाबत जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिया दिशा निर्देश


जौनपुर।षजिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ की अध्यक्षता में  मतगणना की तैयारी के संबंध में बैठक मीटिंग हाल में की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतगणना 04 जून को वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के मूल्यांकन भवन में की जाएगी। उन्होंने इसके सम्बन्ध में सभी प्रकार की तैयारियों को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिये।
जिला विकास अधिकारी वी0के0 यादव, परियोजना निदेशक जयकेश त्रिपाठी और बीएसए डॉ0 गोरखनाथ पटेल को निर्देशित किया कि कार्मिकों की नियुक्ति उनके डेप्लॉयमेंट और प्रशिक्षण कार्य को समय से गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण किया जाए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतगणना को सकुशल, शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराए जाने हेतु सभी एआरओ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, इसके साथ ही मतगणना में लगे वीआरसी  को भी उनके दायित्व के संबंध में जानकारी दी गई।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम अक्षयबर चौहान, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट इशिता किशोर, नगर मजिस्ट्रेट इन्द्र नन्दन सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस