पत्नी के खून का प्यासा पति किया चाकू से हमला, पत्नी अस्पताल में जीवन मौत के बीच संघर्ष रत, पति फरार,पुलिस जांच पड़ताल में जुटी


जौनपुर। जज के आदेश पर जनपद के थाना जफराबाद क्षेत्र स्थित ग्राम सुल्तानपुर में स्थित अपने ससुराल गयी विवाहिता के उपर सोमवार की रात उसके पति ने अपनी पत्नी पर प्राण घातक हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। घटना को अंजाम देने के आरोपी पति फरार हो गया है। पुलिस एफआईआर दर्ज कर हमलावर पति की तलाश कर रही है।
मिली खबर के अनुसार थाना जफराबाद क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव स्थित निषाद बस्ती निवासी जितेन्द्र निषाद की शादी वर्ष 2010 में बक्शा के खमपुर गांव निवासी बसंत लाल निषाद की पुत्री सविता निषाद से हुई थी। दोनों से एक पुत्री साक्षी निषाद (9) एवं पुत्र अनमोल (5) हैं।
शादी के कुछ दिन बाद से ही जितेन्द्र अपनी पत्नी को मारता-पीटता था। कई बार दोनों पक्षों में इसी बात को लेकर पंचायत भी हुई। पंचायत के बाद कुछ दिन तक दोनों के बीच मामला ठीक ठाक रहा। उसके बाद जितेन्द्र फिर पत्नी से मारपीट करने लगा। पति के आतंक से आजिज डेढ़ वर्ष पूर्व पत्नी मायके चली गई। उसने पति पर दहेज मांगने तथा मारपीट करने का मुकदमा जफराबाद थाने में दर्ज करवा दिया था।
उसी मामले में सोमवार को कोर्ट में दोनों की पेशी थी। न्यायाधीश ने दोनों को समझा कर दो दिन एक साथ रहकर मामले को सौहार्दपूर्ण ढंग से निर्णय लेने का आदेश दिया। कोर्ट के आदेश के बाद सविता निषाद सोमवार की शाम को अपने भाई के साथ ससुराल पहुंच गई।
रात को खाना खाकर वह अपने कमरे में सोई थी देर रात पति जितेन्द्र निषाद सविता के उपर चाकू से हमला कर दिया घटना होते ही सविता तेजी से शोर मचाते हुए बचाने के लिए आवाज लगाने लगी। आवाज सुनकर घर एवं आस-पास के लोग कमरे के अन्दर  पहुंचे तो  वहां पर देखा कि सविता के पति जितेंद्र ने सविता के गले, हाथ व शरीर के अन्य हिस्सों में चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर चुका था। जितेन्द्र पर खून सवार था उसने घटना को अंजाम देने के बाद परिजन और पड़ोसियो के सामने घर से फरार हो गया। 
आनन फानन में पुलिस को सूचित करते हुए घायल सविता को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजवाया गया। घटना के बाबत घायल सविता के भाई की तहरीर पर थाना जफराबाद में मुकदमा दर्ज किया गया है।इस बाबत थाना प्रभारी जफराबाद सुरेंद्र नाथ सिंह ने बताया कि सविता निषाद के भाई सुरेश की तहरीर पर आरोपी पर मुकदमा दर्ज किया गया है। उसको गिरफ्तार करने के लिए टीम बनाई गई है जो लगातार दबिश दे रही है जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस