पुलिस अधीक्षक ने तीन थानेदारो को कर दिया लाइन हाजिर, जानें कारण


जौनपुर।  लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद एक बार फिर पुलिस अधीक्षक डॉ अजय पाल शर्मा ने कई थानेदारो का स्थानांतरण करते हुए तीन थानेदार को लाइन हाजिर कर दिया है। पुलिस अधीक्षक की इस कार्रवाई से विभाग में खलबली मच गई है।
स्थानांतरण के इस क्रम में थाना सरायख्वाजा राजेश कुमार मिश्र, थाना प्रभारी मीरगंज देवानंद रजक, थाना प्रभारी सुजानगंज महेश पाल सिंह को कर्तव्यो के प्रति घोर लापरवाही बरतने व आमजनसे उचित व्यवहार न करने पर लाइन हाजिर कर दिया है।
इसी तरह स्वाट टीम के विवेक तिवारी को प्रिंस सिंह के एनकाउंटर में बेहतरीन प्रदर्शन किए जाने पर सुजानगंज थाने का प्रभार दिया गया है। जबकी एसओजी से रमेश कुमार को थानाध्यक्ष मीरगंज व विवेचना सेल से अमित कुमार सिंह को प्रभारी निरीक्षक सरायख्वाजा नियुक्त किया गया है। सभी को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने का आदेश दिया गया है।
        

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस