पीजी कॉलेज समोधपुर में योग शपथ का हुआ आयोजन


जौनपुर। गांधी स्मारक पीजी कॉलेज समोधपुर,जौनपुर में आज दिनांक 13 जून, 2024 को प्राचार्य प्रो . रणजीत कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में योग शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व दिनांक 12 से 18 जून 2024 तक चलने वाले योग शपथ कार्यक्रम जिसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होना है के परिप्रेक्ष्य में माननीय कुलाधिपति एवं कुलपति के निर्देश के क्रम में उपस्थित शिक्षकों, कर्मचारियों, छात्र- छात्राओं को प्राचार्य ने शपथ दिलाई। 
प्राचार्य ने उपस्थित सभी लोगों का आह्वान किया कि अधिक से अधिक संख्या में स्वयं तथा अपने पारिवारजनों को शपथ को डाउनलोड कराएं। इससे योग को जीवन शैली का अभिन्न अंग बनाने में मदद मिलेगी तथा हमारा विश्वविद्यालय प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर सकेगा।उपस्थित सभी लोगों ने ऑनलाइन शपथ को डाउनलोड किया।
इस अवसर पर प्रोफेसर राकेश कुमार यादव, डॉ अवधेश कुमार मिश्रा, डॉ अविनाश वर्मा, डॉ जितेंद्र सिंह डॉ संदीप सिंह कार्यालय अधीक्षक बिंद प्रताप सिंह,अखिलेश सिंह, राजेश सिंह  आदि शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस