जिला शान्ति समिति की बैठक में उठा पीनी बिजली सड़क और अतिक्रमण का मुद्दा डीएम ने अधिकारियों को जानें क्या दिया आदेश

जौनपुर।  जिला शान्ति समिति की बैठक में जिला प्रशासन के समक्ष जनपद में पानी बिजली सड़क सहित अतिक्रमण की समस्या प्रमुखता के साथ उठी समस्याओ के निस्तारण का आदेश जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ ने सभी अधीनस्थ अधिकारियों को दिया और कहा कि बैठक में लिए गए निर्णयो का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। 
बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम ने कहा कि आगामी बकरीद के त्यौहार को शांतिपूर्ण वातावरण में भाईचारा के साथ मनाया जाना चाहिए। जिलाधिकारी ने लोगों से अपील किया कि खुले में कुर्बानी न करें और प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी न दें। नमाज के लिए निर्धारित स्थान पर ही नमाज अदा करें, नमाज स्थल के आस-पास बेतरतीब वाहन न खड़ा करें। साथ ही साथ अपशिष्ट पदार्थो को निर्धारित स्थल पर निस्तारित कराये।
जिलाधिकारी ने एक्सईएन विद्युत को निर्देशित किया कि त्यौहार के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनी रहे। ईदगाह के समीप की सड़क को ठीक करने के निर्देश एक्सईएन जलनिगम को दिया गया। एक्सईएन पीडब्ल्यूडी को निर्देशित किया कि सड़के गड्ढा मुक्त होनी चाहिए, जिससे लोगो को आवागमन में कोई असुविधा न हो।
जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देशित किया है कि जिन जगहों पर खराब पेयजल की समस्या है वहां पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई करते हुए समस्या का निस्तारण कराये। नगर पालिका द्वारा हेल्पलाइन नम्बर 1533 जारी किया गया है जिसमें नगर पालिका से सम्बन्धित शहर में साफ-सफाई, सीवर, पेयजल आदि से जुड़ी समस्याओं से सम्बन्धित शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। जिलाधिकारी ने अपर पुलिस अधीक्षक शहर बृजेश कुमार को निर्देशित किया कि सड़क पर बेतरतीब वाहन खड़े होने वाले पर जुर्माना लगाने की कार्रवाई की जाए। जिन जगहों पर सड़क अतिक्रमण की समस्याएं अधिक है वहां पर ट्रैफिक पुलिस के द्वारा अनाउंसमेंट कर लोगों को गाड़ियों को उचित जगह खड़े करने के लिए जागरूक किया जाए।
जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देशित किया कि ईदगाह के पास के सुकर पालकों के साथ बैठक कर उन्हें बता दिया जाए कि नमाज के दिन सूकरो को सुकर बाड़े में ही रखें।पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी की जा रही है। अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी प्रकार की समस्या को तुरंत प्रशासन को सूचित करने के लिए कहा ताकि समय रहते हुए प्रभावी कार्यवाही की जा सके।
इस अवसर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयवर चौहान,  मुख्य राजस्व अधिकारी गणेश प्रसाद, उपजिलाधिकारी सदर पवन सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 लक्ष्मी सिंह, क्षेत्राधिकारीगण, शान्ति समिति के सदस्यगण सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस