28 वें दीक्षांत समारोह की तैयारी बैठक में संयोजकों की समस्याओं का किया गया समाधान

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के 28 वें दीक्षांत समारोह के आयोजन हेतु मंगलवार को कुलपति सभागार में कुलसचिव महेंद्र कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई । कुलसचिव ने समिति के संयोजकों से बिन्दुवार प्रगति की जानकारी ली। साथ ही राज भवन द्वारा आएं निर्देशों के बारे में संयोजकों को जानकारी दी। पिछली बार की अपेक्षा इस बार कुछ कार्यक्रमों में बदलाव किए गए हैं। इसकी अगली बैठक दो सितंबर को तीन बजे निर्धारित की गई है।
कुलसचिव महेंद्र कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह राजभवन की ओर से जारी क्षण- प्रतिक्षण कार्यक्रम के अनुसार होगा। इसमें वजनी पुस्तक, बुके और अन्य सामग्री का उपयोग नहीं होगा।


विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह सफलता पूर्वक आयोजन के लिए 51 समितियों का गठन किया गया है। पीएच. डी. उपाधि धारकों को समय से सूचना देने की जिम्मेदारी उप कुलसचिव बबिता सिंह को दी गई है। दीक्षांत समारोह में आमंत्रित अतिथियों की सूची तैयार कर निमंत्रण भेजने की व्यवस्था के बारे में उप कुलसचिव अजीत प्रताप सिंह मेडल एडवाइजरी समिति के बारे में संयोजक अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो अजय द्विवेदी एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के पूर्व समन्वयक प्रो. राकेश यादव को दीक्षांत समारोह के पूर्व गोद लिए गए गावों तथा आंगनबाड़ी केन्द्रों की आपसी प्रतियोगिता कराने के बारे में चर्चा की गई।
इस अवसर पर वित्त अधिकारी संजय कुमार राय, परीक्षा नियंत्रक विनोद कुमार सिंह, ‌ प्रो अजय द्विवेदी,  उप कुलसचिव अजीत कुमार सिंह, अमृत लाल, बबिता सिंह, प्रो अविनाश पाथर्डीकर, प्रो राजेश शर्मा, प्रो संदीप सिंह, प्रो मुराद अली, प्रो. देवराज, प्रो. सौरभ पाल, प्रो. राज कुमार, प्रो रवि प्रकाश, डॉ मनीष कुमार  गुप्ता, डॉ. सुनील कुमार, डॉ जाह्नवी श्रीवास्तव, सत्यम उपाध्याय, डॉ. लक्ष्मी मौर्या, डॉ पीके कौशिक, कपिल त्यागी,  सुशील प्रजापति, रजनीश सिंह,राज नारायण सिंह,  डॉ.पुनीत सिंह समेत समिति के संयोजक उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस