श्री करुणेश्वर महादेव डीह बाबा के दरबार में सुरभी परिवार द्वारा आयोजित भण्डारे में उमड़ी श्रृद्धालुओं की भारी भीड़


वाराणसी के पहड़िया स्थित सुरभि परिवार एवं सुरभि चैरिटेबल ट्रस्ट और अशोका इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एण्ड मैनेजमेंट की ओर से होटल सुरभि इंटरनेशनल के समक्ष श्री करुणेश्वर महादेव डीह बाबा के आर्शिवाद से एक विशाल भण्डारे का आयोजित किया गया। भण्डारा शुरु होने से पूर्व मंदिर के महंत हीरा लाल मौर्य ने डीह बाबा के बारे में बताया कि श्री करुणेश्वर महादेव की कृपा से सभी भक्तों के काम सकुशल संपन्न होते हैं। लोगों की इनके प्रति प्रबल आस्था के कारण इनके भक्त बिना बाबा के दर्शन पूजन के अपना कोई भी शुभ कार्य शुरु नहीं करते हैं । 
अंतिम मंगलवार को डीह बाबा की आरती व भोग के पश्चात् भण्डारे का अयोजन किया गया जिसमें बडे उत्साह के साथ हजारों भक्तों ने भण्डारे में बाबा का प्रसाद ग्रहण किया और साथ ही साथ होटल सुरभि इंटरनेशनल के सभी कर्मचारियों ने भण्डारे में प्रसाद वितरण के लिए अपनी भागीदारी निभाई इस अवसर पर ई0 अंकित मौर्य डा0 अमित मौर्य आकाश मौर्य और क्रिएटिव मीडिया के पीयूश जी इत्यादि उपस्थित रहे।  

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस