ट्रक की चपेट में आने से ट्रक चालक की दर्दनाक मौत, पुलिस ने की विधिक कार्रवाई



जौनपुर। जनपद के रामपुर थाना क्षेत्र के कोटिगांव में जौनपुर- मिर्जापुर मार्ग पर सोमवार की भोर में एक होटल के पास सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से ट्रक चालक की मौत हो गई। पुलिस ने साथी चालकों से उसकी पहचान करा और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पुलिस के मुताबिक, सोमवार की भोर में कोटिगांव के पास स्थित एक होटल के सामने अपनी ट्रक खड़ी करके शौच के लिए हाईवे पार करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। सुबह मॉर्निंग वॉक करने वालों ने सड़क पर खून से लथपथ युवक का शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। होटल पर खड़े कई ट्रक चालक मौके पर पहुंचे तो उसकी पहचान प्रभु नारायण यादव (42) ग्राम मीरपुर देवकली थाना केराकत के रूप में हुई। ट्रक चालक ने खाद्य एवं रसद विभाग में अपने ट्रक को लगाया हुआ था जो कोटेदार की दुकान पर राशन ले जाने का कार्य करता था। थानाध्यक्ष मनोज पांडेय ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस