तीसरे दिन 74 सौ अभ्यर्थियों ने छोड़ दी परीक्षा, दो मुन्नाभाई गये जेल



जौनपुर। नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा में तीसरे दिन भी 74 सौ अभ्यर्थियों ने दोनो पालियों में परीक्षा छोड़ दिया है। सरकारी आंकड़े के मुताबिक तीसरे दिन जनपद के सभी परीक्षा केंद्रो पर कुल 21468 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दिया है। हलांकि तीसरे दिन प्रथम पाली में दो मुन्नाभाईयों को पुलिस ने पकड़ते हुए विधिक कार्यवाई कर सलाखो के पीछे डाल दिया है।
मिली खबर के मुताबिक प्रथम पाली में 10667 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए जबकि 3517 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ी है  इसी तरह दूसरी पाली में 10801 अभ्यर्थी परीक्षा दिए जबकि 3383 अभ्यर्थियो ने परीक्षा में बैठने से परहेज कर लिया है। परीक्षा केंद्र राम दयाल गंज के महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज और सरायख्वाजा थाना क्षेत्र स्थित पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर मे उमानाथ सिंह इंजीनियरिंग कॉलेज मे एक युवक को फर्जी प्रमाणपत्र के आधार पर परीक्षा देते समय गिरफ्तार कर जेल रवाना किया गया है।


Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस