ट्रेन की चपेट मे आने से दरोगा की उपचार के दौरान दर्दनाक मौत, परिवार में कोहराम


झूंसी रेलवे स्टेशन पर देर रात एक दारोगा ट्रेन की चपेट में आने गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें घायल अवस्था में एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान आज उनकी मौत हो गई।
मूलरूप से गाजीपुर निवासी 55 वर्षीय अजय त्रिपाठी दारोगा थे। वह परिवार संग त्रिवेणीपुरम, झूंसी में रहते थे। वर्तमान में वह सब इंस्पेक्टर के पद पर भदोही में विधि प्रकोष्ठ तैनात थे। शनिवार की देर शाम वह भदोही से सिकंदराबाद सुपरफास्ट ट्रेन से अपने घर आ रहे थे।
झूंसी में सुपर फास्ट ट्रेन का स्टापेज न होने के कारण जब ट्रेन झूंसी रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो रफ्तार धीमी होने पर वह चलती ट्रेन से नीचे उतरने लगे। उसी समय वह ट्रेन के नीचे चपेट में आ गए। गंभीर रूप से घायल होने के कारण आनन-फानन में उन्हें एसआरएन चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी कुसुम तिवारी, बेटे अभिषेक कुमार, आशुतोष कुमार व बेटी रागिनी का रोते-रोते बुरा हाल हो गया था।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ