पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान जौनपुर में पकड़े गए दो मुन्नाभाई, एफआईआर दर्ज गये जेल



जौनपुर  जनपद में पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान प्रथम पाली में पुलिस ने दो मुन्नाभाई को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध मुकदमा दर्ज करते हुए अन्य विधिक कार्रवाई की है।
इस क्रम में थाना लाईनबाजार क्षेत्र स्थित रामदयाल गंज बाजार में महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में दूसरे के स्थान पर परिक्षा दे रहे मुन्नाभाई अभियुक्त आकाश भारती निवासी सिन्धोरा थाना सरायममरेज जनपद प्रयागराज को गिरफ्तार कर थाना लाइनबाजार लाकर उसके विरूद्ध मु0अ0सं0-426/24 धारा  318(4) बीएनएस व धारा 6/7 सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधि0 2024 पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी है।यह किसी सीबी पटेल निवासी फाफामऊ के स्थान पर परीक्षा देता पाया गया है।
इसी तरह थाना सरायख्वाजा क्षेत्र स्थित पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में स्थित उमानाथ सिंह इंजीनियरिंग कॉलेज में अस्मित सोनकर निवासी ग्राम बैरी जनपद फतेहपुर दुबारा नाम बदलकर कर परीक्षा दे रहा था इसके पहले मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज में 23 तारीख को अस्मित राज सोनकर के नाम पर परीक्षा दिया था। दुबारा परीक्षा देने के लिए उसने अपने सभी प्रमाण पत्र आधार कार्ड, मार्क सीट सहित अन्य प्रमाण पत्र फर्जी बनाया था पुलिस ने गिरफ्तारी करने के पश्चात उसके खिलाफ मु0अ0सं0 315/ 2024 धारा 319(2) /318(4)/338/336 (3) /340 (2) बीएनएस व 3/10 परीक्षा अधि0 थाना सरायख्वाजा में दर्ज कर अन्य विधिक कार्रवाई की गयी है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस