सनकी मां ने अपने ही जन्मना पुत्र का गला रेतकर उतार दिया मौत के घाट, खुद को भी किया घायल

 
जौनपुर। जनपद के नेवढ़िया थाना क्षेत्र के जेठपुरा (भंजूपट्टी) गांव में बीते रविवार को देर रात एक मां ने पति से विवाद के बाद अपने ही जन्मना डेढ़ वर्षीय अबोध बेटे का चाकू से गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया है। मिली खबर के अनुसार पहले अपने जन्मना पुत्र को गंभीर रूप से घायल किया। फिर उसी चाकू से खुद का गला रेत लिया। इससे मां और बेटे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। 
जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक जेठपुरा (भंजूपट्टी) गांव की बंदना देवी का उसके पति प्रदूम गौतम से किसी बात को लेकर मारपीट और विवाद हो गया था। इसी बात को लेकर बंदना ने गुस्से में आकर पहले चाकू से अपने अबोध दो वर्षीय पुत्र का गला रेता और इसके बाद वंदना ने उसी चाकू से अपना गला काटा था। घटना के पश्चात परिजन मां और बेटे दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन आनन फानन में दोनों को उपचार के लिए मड़ियाहूं ले गए, जहां चिकित्सकों ने दोनों की स्थिति नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने से पहले की बच्चे की जीवन लीला दम तोड़ चुकी थी। घटना की सूचना मिलने सीओ मड़ियाहूं उमाशंकर सिंह भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया थानाध्यक्ष प्रशांत पांडेय ने बताया कि पारिवारिक विवाद के कारण घटना हुई है। अब पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस