लक्ष्मी हेल्थ केयर नर्सिंग कॉलेज आरा में किया गया वृक्षारोपण


जौनपुर।एक पेड़ मां के नाम महा अभियान में  आसरा द होप ट्रस्ट के द्वारा  'मेरा शहर मेरी शान' वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम 2024 के अंतर्गत उत्तर प्रदेश सरकार के जिला उद्यान विभाग द्वारा  पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए वृक्षारोपण कार्यक्रम अभियान चलाया जा रहा है जिसमें बढ़ते प्रदूषण एवं घटते पेड़ की प्रति जागरूक किया जा रहा है नर्सिंग कॉलेज के छात्रों एवं  सदस्यों द्वारा एक-एक पौधे लगाकर उसको पुष्पित एवं पल्लवित करने का संकल्प लिया और समाज के लोगों को भी वृक्षारोपण करने के लिए प्रेरित किया गया। वृक्षारोपण  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री वरुणेश उद्यान अधिकारी जौनपुर ने  कहा कि  वृक्ष हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग है और स्वच्छ पर्यावरण और पृथ्वी पर पर्यावरण संतुलन हेतु आवश्यक है। स्वैच्छिक रूप से वृक्षारोपण कर वृक्षारोपण अभियान को सफल करने का आह्वान किया और साथ ही जोर दिया की वृक्षों को लगाने के साथ-साथ उनकी रक्षा भी करनी होगी। इस दौरान आसरा द होप ट्रस्ट एवं सहयोगी संस्था शीराज ए  हिंद सहयोग फाऊंडेशन द्वारा विभिन्न प्रजातियों के 500 वृक्ष लगाकर लोगों को जागरुक भी किया गया ।  कार्यक्रम मे विशिष्ट अतिथि डा. शाह फैसल नसीम , कॉलेज के प्रबंधक, प्राचार्य के साथ , अध्यापक एवं छात्र एवं छात्राएं आदि लोग उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस