इस दुनियां को एक साथ अलविदा कह गये दादा पोता और पुत्र, जानिए क्या है घटना



यूपी के रामपुर स्थित सैफनी थाना क्षेत्र के रवाना गांव निवासी एक ही परिवार के तीन लोगों की झील में डूबकर मौत हो गई। दरअसल रवाना गांव निवासी मरगूब हुसैन (49) बेटा शानिब हुसैन (19) मरगूब हुसैन का पोता हसनेन (5) समेत तीनों कार लेकर निकले थे। 
बताया गया कि राजस्थान के जिला हनुमानगढ़ में मरगूब एक मस्जिद में इमाम थे। अपने परिवार के साथ वहीं रहते थे। जिला हनुमानगढ़ के टिब्बी इलाके में सोमवार सुबह करीब सवा आठ बजे राठी खेड़ा तलवाड़ा झील के पास कार अनियंत्रित होकर गिर गई थी। 
कार गिरने की सूचना पर तत्काल तलवाड़ा पुलिस और टिब्बी पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय गोताखोरों की मदद से कार से तीनों के शव निकाले गए। उधर घटना की सूचना परिवार के अन्य लोगों को दी गई। हादसे की बात सुनकर परिवार के लोग रौते बिलखते हुए मौके पर पहुंचे। उधर रवाना गांव से भी परिवार के लोग राजस्थान के लिए निकल पड़े। हादसे के बाद शाहबाद के रवाना गांव में लोगों की भीड़ जुटना शुरू हो गई। बताया गया कि यह हादसा कार सीखने के दौरान हुआ है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस