ध्वजारोहण में शामिल स्वयंसेवकों को कुलपति ने किया सम्मानित

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने एन.एस.एस. स्वयंसेवकों को मंगलवार को सम्मानित किया गया। 15 अगस्त 2024 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम में लाल किले पर आमंत्रित किए गए विशेष अतिथि के रूप में पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एन.एस.एस. स्वयंसेवकों को कुलपति ने अपने कार्यालय में आमंत्रित कर सम्मानित किया।  उन्होंने अपने आशीर्वचन में कहा कि जब आप जैसे युवा राष्ट्रीय कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हैं तो आप ही नहीं पूर्वांचल विश्वविद्यालय सम्मानित होता है। इस बार स्वतंत्रता दिवस लाल किला नई दिल्ली पर विश्वविद्यालय परिसर से एन.एस.एस. के अभिनव कीर्ति पांडेय एवं डॉ. अख्तर हसन रिजवी शिया पीजी कॉलेज जौनपुर की महेक बानो को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था। इस दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. राज बहादुर यादव ने स्वयं सेवक एवं स्वयं सेविकाओं का परिचय करवाया। इस अवसर पर डॉ. दिग्विजय सिंह, डॉ. श्याम कन्हैया, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शशिकांत यादव, डॉ.अवधेश मौर्य, राजेंद्र सिंह इत्यादि उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस