सड़क पर विचरण रत गाय बनी काल दो लोगो की मौत, परिवार में मच गया कोहराम


जौनपुर। जनपद के पवांरा थाना क्षेत्र स्थित जौनपुर-रायबरेली हाईवे पर महेशगंज गेट के पास बीती रात दस बजे सड़क पर विचरण कर रही गाय बनी काल और दो लोगो की जान लेली। जी हा गाय से टकराकर साइकिल सवार बुजुर्ग और बाइक सवार युवक बुरी तरह से घायलावस्था में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भेजे गए जहां पर उपचार के दौरान दोनो की मौत हो गई।
मिली खबर के अनुसार मछलीशहर के कुंवरपुर गांव निवासी रामकिशन(60) साइकिल से सतहरिया से वापस घर जा रहे थे। मछलीशहर के गोहका गांव निवासी चंदन मौर्य(40) भी बाइक से मुंगराबादशाहपुर से घर जा रहा था। जैसे ही दोनों हाईवे पर महेशगंज गेट के पास पहुंची, अचानक दोनों के सामने गाय आ गई। दोनों गाय से एक साथ ही टकराकर बुरी तरह से घायल हो गए। उपनिरीक्षक सत्येंद्र पटेल ने दोनों को सीएचसी सतहरिया में भर्ती कराया। जहां डाॅक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देख दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दोनों की सोमवार को देर रात मौत हो गई। चंदन मौर्य की तीन बेटी और एक 8 माह का बेटा है। कार्यवाहक थानाध्यक्ष ने बताया कि गाय से टकराने से बाइक सवार युवक और साइकिल सवार बुजुर्ग दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस