नकली नोट छापने वाले इस मदरसे में आरएसएस को आतंकी बताने वाली मिली किताब, सरक्षा ऐजेंसिया हुई सतर्क


नकली नोट छापने वाले मदरसे में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) को आतंकी बताने वाली किताब मिली है। किताब के लेखक महाराष्ट्र के पूर्व आईजी एसएम मुसरिफ हैं। वह मुंबई बम धमाके पर भी किताब लिख चुके हैं। पाकिस्तान के अखबार डॉन में भी उनका लेख प्रकाशित होता है। मदरसे में इस किताब के मिलने से अब सुरक्षा एजेंसियां चौकन्नी हो गई हैं।
28 अगस्त को प्रयागराज की पुलिस ने अतरसुइया स्थित जामिया हबीबिया मस्जिद के आजम मदरसा में छप रही नकली नोट का भंडाफोड़ करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से एक लाख की नकली नोट और छपाई में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए गए थे।
ये तीन माह से प्रिंटर व स्कैनर की मदद से छपाई कर रहे थे। इसके लिए मदरसे में एक कमरा मौलवी ने दिया था। उक्त मामले में मामले में करेली के मोहम्मद अफजल व मोहम्मद शाहिद, अतरसुइया निवासी मौलवी मोहम्मद तफसीरुल आरिफीन और ओडिशा के जाहिर खान उर्फ अब्दुल को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस की जांच में आरोपितों के मोबाइल से भी कुछ जानकारी मिली है, जिसे पुष्ट किया जा रहा है। इंटेलिजेंस ब्यूरो की छानबीन में भी कई तथ्य सामने आए हैं। फरार आरोपियों के पाकिस्तान जाने की आशंका सहित कई अन्य बिंदुओं पर इनपुट जुटाया जा रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस