सल्तनत बहादुर महाविद्यालय में मिशन शक्ति पर आधारित पोस्टर प्रतियोगिता


जौनपुर। मिशन शक्ति योजनान्तर्गत शनिवार को सल्तनत बहादुर पी.जी. काॅलेज बदलापुर में पोस्टर प्रतियोगिता/स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मिशन शक्ति संयोजक डॉ.पूनम श्रीवास्तव सहायक आचार्य( हिंदी विभाग) ने बताया कि महाविद्यालय के छात्र/छात्राओं  ने महिला सशक्तिकरण से संबंधित प्राचीन महान नारियों तथा नारियों की सामाजिक स्थिति को अपनी चित्र कला के माध्यम से उत्साह पूर्ण जागृति प्रदान करने का उत्तम प्रयास किया। छात्र /छात्राओं  ने विभिन्न प्रकार के स्लोगन से नारी शक्ति का उद्बोधन किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.सुनील प्रताप सिंह,राजनीति विज्ञान के सहायक आचार्य डॉ.कर्मचन्द यादव, डॉ.रेखा मिश्रा, डॉ.किरन यादव, डॉ.शशिबाला सिंह सहित छात्र/छात्राओं की उपस्थिति रही।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस