अधिकारी समय से अपने कार्यालय में उपस्थित रह कर जनता की समस्याओ को सुने और कराये निस्तारण- डीएम जौनपुर


जौनपुर। जिलाधिकारी डा0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में तहसील मड़ियाहूँ के सभागार में सम्पूर्ण समाधान का आयोजन हुआ जहां जिलाधिकारी ने जनसामान्य की शिकायतों को सुनते हुए मौके पर ही उनकी समस्या का निस्तारण कराया। जिलाधिकारी के समक्ष कुल 74 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें 12 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया गया। उन्होंने समस्त जनपदीय अधिकारियों को निर्देश दिए की सभी अधिकारी अपने कार्यालय में समय से उपस्थित होकर जन समस्याओं को सुने तथा उनका प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करना सुनिश्चित करें। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 लक्ष्मी सिंह, उपजिलाधिकारी कुणाल गौरव, तहसीलदार सहित जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। इसी क्रम में जनपद के समस्त तहसीलों में भी सम्पूर्ण समाधान दिवस का भी आयोजन हुआ। जनसामान्य की शिकायतों को सुनते हुये उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिये।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस