पुलिस हिरासत में मृत मटरू के मामले की होगी मजिस्ट्रियल जांच, बेटी की जिम्मेदारी उठायेगा जिला प्रशासन- डीएम जौनपुर


जौनपुर। जनपद के थाना शाहगंज के अन्दर पुलिस की हिरासत में मटरू विन्द पुत्र स्व सहदेव विन्द की मौत के मामले में अब जिला धिकारी मजिस्ट्रियल जांच का आदेश दिया है। हलांकि मटरू बिन्द पुत्र स्वर्गीय सहदेव बिन्द उम्र 50 वर्ष ग्राम बढ़ौना की घटना के मामले में पुलिस प्रशासन ने घटना के कई घन्टे बाद पुलिस अधीक्षक ने मीडिया सेल के जरिए वीडियो जारी कर जो बयान जारी किया उसके अनुसार थाना शाहगंज की पुलिस कल यानी 18 अक्टूबर 24 की शाम को जमिल अहमद के साथ 35 हजार रुपए की गई टप्पेबाजी की शिकायत पर मटरू विन्द को थाने पर लाया गया था,आज 19 अक्टूबर की सुबह थाने के शौचालय में उसने खिड़की के जंगले से फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली है। घटना के बाद मृतक की पत्नी को पुलिस थाने पर ले आयी और दिन में लगभग डेढ़ बजे के आसपास उससे तहरीर लेकर अन्य विधिक कार्यवाई की गई। घटना के कई घन्टे तक थाना परिसर पुलिस की छावनी में तब्दील रहा मृतक की पत्नी किसी से न तो बात कर सकी न ही मीडिया का कोई भी अन्दर प्रवेश कर सका पुलिस अधीक्षक के बयान की कहांनी बाहर आई थी। 
इस घटना के पश्चात जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र थाने पर पहुंच कर मृतक की पत्नी और परिजनों सहित ग्राम प्रधान से वार्ता करके तथ्यों को अवगत कराते हुए उनको घटना के समय की सीसीटीवी भी दिखाया। उन्होंने उक्त घटना की निष्पक्ष जांच मजिस्ट्रियल जांच कराए जाने का आश्वासन परिजनों को दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि मृतक के बिटिया की जिम्मेदारी जिला प्रशासन की है तथा परिवार के इस दुख की घड़ी में जिला प्रशासन उनके साथ है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस