धर्म परिवर्तन कराने वाले दो पुरुष और दो महिला अब पहुंच गए सलाखों के पीछे


जौनपुर। थाना सिकरारा पुलिस ने धर्म परिवर्तन कराने के लिए भय एवं अंधविश्वास का उपयोग कर लोगों को बहका कर ईसाई धर्म अपनाने की प्रेरणा देने वाले 02 पुरुष अभियुक्त सहित 02 महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार कर सभी के विरुद्ध मुअसं 269/ 24 धारा 191(2) बीएनएस व धारा 3/5(1) उ0प्र0 विधि विरूद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेद अधि0 के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
खबर है कि पुलिस अधीक्षक डा0 अजय पाल शर्मा द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना सिकरारा पुलिस टीम द्वारा धर्म परिवर्तन हेतु भय एवं अंधविश्वास का उपयोग कर लोगों को बहकाने वाले ईसाई धर्म अपनाने की प्रेरणा देने वाले अभियुक्त गणों राम बाबू गौतम पुत्र राजेन्द्र प्रसाद गौतम निवासी ग्राम सिकन्दरपुर थाना मडियाहूं, संजीव कुमार गौतम पुत्र स्व0 लालचन्द्र गौतम निवासी ग्राम दुगोली थाना बदलापुर,रोशनी गुप्ता पुत्री राजेन्द्र गुप्ता निवासी ग्राम कनकपुर थाना सिकरारा,रोहिता उर्फ आंचल पुत्री राजेन्द्र चौहान  बढौली नोनियान थाना सिकरारा जौनपुर को आज 28 अक्टूबर 24  को थाना क्षेत्र के ग्राम बढ़ौली नोनियान  से गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से दो बाइबिल बरामद किया गया। गिरफ्तारी बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 269/2024 धारा 191(2) बीएनएस व धारा 3/5(1) उ0प्र0 विधि विरूद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेद अधि0 थाना सिकरारा में पंजीकृत करने के बाद सभी अभियुक्तो को जेल की सलाखों के पीछे भेज  दिया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस