जेल का औचक निरीक्षण के बाद डीएम ने जानिए क्या दिया निर्देश



जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र और पुलिस अधीक्षक डॉ0 अजयपाल शर्मा ने आज सोमवार को जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया गया। 
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा जेल में सभी व्यवस्थाएं देखी गई तथा व्यवस्थाएं मानक के अनुरूप पाई गई। जिलाधिकारी के द्वारा कैदियों के रहन-सहन, भोजन, साफ-सफाई आदि का निरीक्षण किया गया। सभी बैरकों की गहन तलाशी ली गई और बंदियों के सामान की जांच की गई। आपत्तिजनक वस्तु नहीं पाई गई।     
जिलाधिकारी ने जेल अधीक्षक को नियमित साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने बंदियों के स्वास्थ्य चेकअप और नियमित जांच के भी निर्देश दिए।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस