जौनपुर में बोर्ड परीक्षा देने गई किशोरी गायब,पड़ोसी गांव के युवक पर भगा ले जाने का लगा आरोप



जफराबाद, जौनपुर ,हाईस्कूल की परीक्षा देने के लिये कालेज आयी किशोरी को एक 14 वर्षीय किशोर भगा ले गया। लड़की के परिजन ने जफराबाद थाने पर शिकायत की है। पुलिस मामले की खोजबीन में लग गई है। नगर पंचायत कजगांव के राजेपुर वार्ड के निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसकी पुत्री 24 फरवरी की सुबह घर से परीक्षा देने के लिए श्रीराम निरंजन इंटर कालेज गई थी। 
परीक्षा खत्म होने के बाद भी वह घर नहीं आई। शाम तक काफी खोजबीन हुई लेकिन उसका पता नहीं चला। छानबीन करने के बाद पुलिस को सूचना दिया गया। उक्त व्यक्ति ने तहरीर देकर माधोपट्टी मोछअम्बा रामपुर गांव के निवासी एक किशोर पर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। वही थाना के सब इंस्पेक्टर धनुषधारी पाण्डेय ने बताया कि आरोपी युवक कक्षा नौ का छात्र है। थाना प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव ने बताया कि छात्रा के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। छात्रा की खोजबीन की जा रही है जल्द ही अपृहता गुमशुदा को बरामद तलाश लिया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस