महाशिवरात्रि पर शिव उपासना में लीन रहे सीएम योगी, तीन प्रमुख शिव मंदिरों में पहुंचे मुख्यमंत्री


सच खबरें स्पेशल : महाशिवरात्रि पर सीएम योगी के आनुष्ठानिक कार्यक्रमों की शुरुआत गोरखनाथ मंदिर से हुई. उन्होंने जिले के चार प्रमुख शिवालयों में भोलेनाथ के दर्शन, पूजन, जलाभिषेक, रुद्राभिषेक आदि अनुष्ठान किया.
 देवाधिदेव महादेव भगवान शिव की उपासना के विशेष पर्व महाशिवरात्रि पर मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ गोरक्षपीठ से लगायत जिले के चार प्रमुख शिवालयों में भोलेनाथ के दर्शन, पूजन, जलाभिषेक, रुद्राभिषेक आदि अनुष्ठान में लीन रहे. विधि विधान से पूजनोपरांत उन्होंने भगवान आदियोगी से लोकमंगल, राष्ट्र कल्याण और सभी नागरिकों के आरोग्यमय, सुखमय, समृद्धमय व शांतिमय जीवन की प्रार्थना की. मुख्यमंत्री सुबह से लेकर दोपहर बाद तक अलग-अलग मंदिरों में उपासना व भ्रमण में रहे. महाशिवरात्रि पर सीएम योगी के आनुष्ठानिक कार्यक्रमों की शुरुआत गोरखनाथ मंदिर से हुई. 
मठ के प्रथम तल पर स्थित शक्ति मंदिर में उन्होंने भगवान भोले शंकर का गोदुग्ध से रुद्राभिषेक किया. मठ के पुरोहित एवं वेदपाठी ब्राह्मणों ने शुक्ल यजुर्वेद संहिता के रुद्राष्टाध्यायी के महामंत्रों द्वारा रुद्राभिषेक का अनुष्ठान पूर्ण कराया. रुद्राभिषेक के बाद मुख्यमंत्री ने हवन तथा आरती कर चराचर जगत के कल्याण हेतु महादेव से प्रार्थना की. इसके पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित शिव मंदिर में भी पूजन किया. उन्होंने यहां भगवान नंदी का पूजन कर भगवान शंकर का जलाभिषेक किया. उल्लेखनीय है कि नाथपंथ की परंपरा में गुरु गोरखनाथ सबका कल्याण करने वाले भगवान शिव के अवतार माने जाते हैं. गोरखनाथ मंदिर के मूल में भी लोक कल्याण एवं लोक मंगल की ही भावना है. ऐसे में गोरक्षपीठाधीश्वर के लिए महाशिवरात्रि का पर्व बेहद महत्वपूर्ण होता है.

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस