जौनपुर में लावारिश शव हुआ दफन,नहीं हो पाई थी सड़क हादसे में मृत व्यक्ति की शिनाख्त



जौनपुर लावारिश शव इंतजामिया कमेटी (रजिस्टर्ड) जौनपुर द्वारा  24 फरवरी सोमवार को देर शाम आठ बजे एक लावारिश शव थाना लाइन बाजार जौनपुर  से प्राप्त हुआ था पुलिस के अनुसार शव हाइवे नेवादा पर पेट्रोल पंप के पास सड़क हादसे मे घायल मिला था जिसको पुलिस और सरकारी एम्बुलेंस ने तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया जिसको बाद में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया शव का हुलिया चेहरे पर दाढ़ी थी उम्र लगभग 52 वर्ष होगी।शव की शिनाख्त न होने पर 72 घंटे रखने के बाद शव को अंत्य परीक्षण के बाद मुस्लिम रीति रिवाज़ से हजरत हम्ज़ा चिश्ती कब्रस्तान के दक्षिण तरफ मोहल्ला पंचहटिया जौनपुर पर दफन करवाया गया जनाजे की नमाज हफीज अजहर रसीदाबाद ने अदा करवाई।इस मौके पर रियाजुल हक ,इम्तियाज सिद्दीकी सहित पुलिस विभाग से आरक्षी सर्वेश कुमार मौजूद रहे। विशेष सहयोग मास्टर मेराज,शकील ड्रग्स,आबिद खान,शहजादे ,राजा हसन,फिरदौस, अकरम मंसूरी आदि का रहा।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस