जौनपुर में सड़क हादसा, 4 लोगों की गई जान, परिजनों में मचा कोहराम |

जौनपुर। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई सड़क दुर्घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई जबकि आधा दर्जन लोग घायल हो गए। संबंधित थाने की पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताते हैं कि जिले के बदलापुर थाना क्षेत्र के सरोखनपुर गांव के पास दो बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया। बताते हैं कि पंवारा थाना क्षेत्र के कुंवरपुर गांव निवासी 35 वर्षीय दुर्गा प्रसाद किसी कार्य से इलाहाबाद गए थे। वहां से वापस लौट रहे थे कि सरोखनपुर के पास विपरीत दिशा से आ रही बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आननफानन में स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए एम्बुलेंस बुलाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस के जरिए घायल को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दुर्गा प्रसाद की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस