दो बाइक की टक्कर में युवक की हुई मौत, चार घायल


शाहगंज : स्थानीय क्षेत्र के बढौना गांव के समीप मंगलवार दोपहर आमने सामने हुई दो बाइक की टक्कर में पांच लोग घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए राजकीय पुरुष चिकित्सालय लाया जहां उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई। मौत की खबर मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार बढौना गांव के समीप मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे आमने सामने हुई बाइक भिडंत में एक बाइक पर सवार सरपतहां थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी सोनू शर्मा (24) व उसकी पत्नी प्रियंका (22) व शिवम (24) एवं दूसरी बाइक पर सवार सुल्तानपुर जनपद के कादीपुर थाना क्षेत्र के मुडिला गांव निवासी फूलचंद (25) व इंद्रजीत (28) गंभीर रूप से घायल हो गये। सभी घायलों को उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया जहां उपचार के दौरान शोनू शर्मा की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजते हुए मामले की जांच में जुटी रही।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस