अनियंत्रित ट्रैक्टर अधेड़ को रौंदते हुए पेड़ से टकराया

खुटहन : स्थानीय क्षेत्र के इमामपुर गांव में मंगलवार को ईंट लादकर जा रहा ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर रिहायशी घर की तरफ घूम गया। खाट पर बैठे अधेड़ को रौंदते हुए आम के पेड़ से टकरा गया। अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस आवश्यक लिखापढ़ी के बाद शव को पीएम के लिए भेज दिया। ट्रैक्टर सहित चालक को हिरासत में ले लिया गया है। चालक के भी जबड़े में गंभीर चोटें आई हैं। सीएससी पर उपचार के बाद उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया 



बताते हैं कि गांव निवासी 50 वर्षीय महेंद्र विश्वकर्मा का खुटहन वाया जौनपुर मार्ग के बगल आवास है जिसके सामने वे खाट बिछाकर बैठे हुए थे। तभी खुटहन की तरफ से ईंट लादकर आ रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर उनके घर की तरफ घूम गया। वे अपने बचाव को कुछ कर पाते कि ट्रैक्टर उन्हें रौंदते हुए आगे पेड़ से टकरा गया। जानकारी होते ही चिकित्सकों की टीम व पुलिस मौके पर पहुंच गई। जहां देखते ही महेंद्र को मृत घोषित कर दिया गया। ट्रैक्टर चालक कबिरुद्दीनपुर गांव निवासी राम जियावन के जबड़े में गंभीर चोट आई है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस