राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के क्रियान्वयन एवं समर अवकाश में नवाचारों को बढ़ावा देने हेतु उच्च प्राथमिक विद्यालय थरवई में समर कैंप का भव्य आयोजन किया गया




थरवई / राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के क्रियान्वयन एवं समर अवकाश में नवाचारों को बढ़ावा देने हेतु उच्च प्राथमिक विद्यालय थरवई में समर कैंप का कार्यक्रम का उद्घाटन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी व खंड शिक्षा अधिकारी सुमन मिश्रा द्वारा दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया । उनका स्वागत स्काउट टीम द्वारा बैंड बाजे के साथ  विद्यालय परिसर में किया गया जिसका नेतृत्व गायत्री यादव ने किया । उद्घाटन के उपरांत बी एस ए प्रयागराज द्वारा समर कैंप के विशेष गतिविधियों पर बात की गई साथ ही बच्चों से योग, प्राणायाम व फिटनेस विषय पर विस्तृत चर्चा की गई साथ ही सूर्य नमस्कार रोज करने के लिए बच्चों को प्रेरित किया गया।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की उपस्थिति व सहज संवाद शैली से बच्चे काफी आनंदित थे।समर कैंप की शुरुआत समग्र शिक्षा की दिशा में एक सशक्त पहल है जो बच्चों में रचनात्मक स्वास्थ्य संस्कृति और तकरीर के प्रति जागृत करेगा बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालयों में समर कैंप मिल का पत्थर साबित होगा ऐसा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, प्रयागराज के द्वारा उद्घाटित किया गया। विद्यालय परिसर में महोदय द्वारा आईसीटी लैब, स्मार्ट टी वी, डिजिटल लर्निंग उपकरणों के प्रयोग पर भी शिक्षकों के साथ अपने विचार साझा किए। कैंप को आगे संचालित करते हुए प्रीति मिश्रा ने योगाभ्यास व शीला देवी द्वारा एल बी टी लैब में कार्य कराया गया। खंड शिक्षा अधिकारी सुमन मिश्रा द्वारा प्रांगण में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में एक अभिभावक द्वारा बच्चों को लोकगीतों का भी प्रशिक्षण दिया गया जिससे हमारी सांस्कृतिक विरासत का परिचय प्राप्त हुआ इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती आशा देवी का संचालन सराहनीय रहा।कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों में शशिकांत मिश्र, गायत्री यादव, बृजेश यादव, अरबिंद सिंह, शिल्पी साहू, शीला पांडेय, रश्मि मिश्रा, सौरभ त्रिपाठी, सुषमा मिश्रा की उपस्थिति सराहनीय रही। 

    कृष्ण मोहन मौर्य ( सच खबरें )

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ