पीयू के दो परिसर पाठ्यक्रमों का रिजल्ट जारी




जौनपुर।वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के परिसर पाठ्यक्रमों का परीक्षाफल घोषित होना प्रारंभ हो गया है। पहले चरण में एमएससी जियोलॉजी एवं एमए जनसंचार विषय के अंतिम वर्ष का रिजल्ट जारी किया गया है।
परीक्षा नियंत्रक डॉक्टर विनोद कुमार सिंह ने बताया कि समय से परीक्षा कराकर समय से  परीक्षाफल घोषित करना  विश्वविद्यालय की प्राथमिकता में है। कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह के दिशा निर्देश के क्रम में समय से परीक्षाफल जारी किया जा रहा है, शीघ्र ही अन्य विषयों के भी परीक्षाफल जारी कर दिए जाएंगे।
गौरतलब है कि  29 अप्रैल से विश्वविद्यालय परिसर में संचालित पाठ्यक्रमों की सम सेमेस्टर/वार्षिक परीक्षा 2025 की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन बाबा साहब देवरस केंद्रीय मूल्यांकन भवन में शुरू होकर पूर्ण हो गया है।
विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालय की परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन भी प्रारंभ हो गया है। 20 से 28 मई तक प्राणी विज्ञान, भौतिक विज्ञान, गणित, रसायन और वनस्पति विज्ञान की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस