पीयू के छात्र का एनपीसीआईएल में इंटर्नशिप के लिए चयन


जौनपुर वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर के इंजीनियरिंग संकाय के कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग विभाग के तृतीय वर्ष के छात्र आलोक सिंह का चयन देश के प्रतिष्ठित संस्थान न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एनपीसीआईएल) में ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप हेतु हुआ है। यह इंटर्नशिप एनपीसीआईएल के मुंबई स्थित मुख्यालय में चार सप्ताह की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी। आलोक सिंह का यह चयन उनकी तकनीकी दक्षता, उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन और निरंतर मेहनत का परिणाम है। इस प्रशिक्षण के दौरान वे अत्याधुनिक अनुसंधान प्रयोगशालाओं में प्रायोगिक ज्ञान प्राप्त करेंगे तथा न्यूक्लियर पावर परियोजनाओं पर प्रत्यक्ष रूप से कार्य करने का अवसर मिलेगा। यह अनुभव न केवल उनके करियर के लिए महत्वपूर्ण सिद्ध होगा, बल्कि विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा को भी नई ऊंचाई प्रदान करेगा।

इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने आलोक को बधाई देते हुए कहा कि यह विश्वविद्यालय के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि अन्य छात्र भी इससे प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेंगे। संकायाध्यक्ष प्रो. सौरभ पाल तथा विभागाध्यक्ष डॉ. विक्रांत भटेजा ने भी इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आलोक के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

आलोक सिंह की यह उपलब्धि यह सिद्ध करती है कि पूर्वांचल विश्वविद्यालय के छात्र राष्ट्रीय स्तर पर तकनीकी क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने में सक्षम हैं और वे देश के विकास में सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं।


Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस