*अविवाहित महिला का कराया गर्भपात, वायरल ऑडियो से खुली पोल*


होप फैमली क्लिनिक की डॉ. नाज़िया पर जल्द होगी कार्रवाई – सीएमओ


जौनपुर। नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के मल्हनी पड़ाव स्थित होप फैमली क्लिनिक की संचालिका डॉ. नाज़िया बानो एक बार फिर विवादों में घिर गई हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक ऑडियो वायरल हो गया है, जिसमें वह एक महिला पत्रकार से बातचीत में अविवाहित महिला का गर्भपात कराने की बात स्वीकार करती हुई सुनी जा सकती हैं।


ऑडियो वायरल होते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. लक्ष्मी सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिले में संचालित ऐसे सभी प्राइवेट अस्पतालों की जांच के निर्देश दिए हैं। साथ ही, होप फैमली क्लिनिक की डॉक्टर नाज़िया बानो के विरुद्ध जल्द ही कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।


सीएमओ ने कहा कि बिना वैध प्रक्रिया और मेडिकल बोर्ड की स्वीकृति के गर्भपात कराना कानूनन अपराध है, और यदि इस मामले में पुष्टि होती है तो संबंधित डॉक्टर के खिलाफ कानूनी और प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।


स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जल्द ही क्लिनिक का निरीक्षण किया जाएगा, और आवश्यक दस्तावेजों की जांच कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस