*जौनपुर में चला पॉलिथीन के खिलाफ विशेष अभियान, कई दुकानदारों पर हुई कार्रवाई*

जौनपुर। नगर पालिका परिषद जौनपुर द्वारा पॉलिथीन के उपयोग पर रोक लगाने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नगर के प्रमुख बाजारों, चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर छापेमारी के दौरान करीब 1 क्विंटल प्रतिबंधित पॉलीथिन बरामद की गई। संबंधित दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए कुल 22 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला गया।
इस अभियान में नगर पालिका कर्मचारियों की विशेष टीम सफाई निरीक्षक अवधेश यादव और अन्य ने विभिन्न दुकानों, ठेलों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर जांच की, और पॉलिथीन का प्रयोग करते पाए गए लोगों पर सख्त कार्रवाई की गई।
साथ ही लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करते हुए वैकल्पिक थैले जैसे कपड़ा और जूट के बैग प्रयोग करने की अपील भी की गई।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस